मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 70.91 पर पहुंचा




डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भी जारी है. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले और नीचे आया है और यह 70.91 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. यह रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.

शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपये ने 17 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. इस गिरावट के चलते रुपया 71 पर पहुंच गया है.

महीने के आख‍िर में आयातकों की तरफ से डॉलर की डिमांड बढ़ने की वजह से लगातार रुपये में गिरावट जारी है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उथल-पुथल ने भी रुपये को अस्थ‍िर किया हुआ है.

इस साल की बात करें तो रुपया अब तक डॉलर के मुकाबले 9.90 फीसदी गिरा है. इस तरह एश‍िया में रुपया सबसे लचर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनी हुई है. अगस्त की बात करें तो इसमें 3.30 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है.

रुपये में गिरावट बढ़ने का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ रहा है. दरअसल तेल कंपनियों की लागत बढ़ने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ते हैं. उस पर भारी टैक्स ने ईंधन को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.



from hindi news https://ift.tt/2opIGr1
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना