मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पढ़ें रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें









1.लंदन: राहुल के कार्यक्रम में घुसे खालिस्तान समर्थक, 1984 के दंगों पर दिया था बयान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन के दो दिवसीय दौर पर हैं. इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. इसी तरह से लंदन में शनिवार को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान खालिस्तान समर्थक जुट गए, जहां राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने वाले थे. बाद में सुरक्षा बलों और पुलिस ने खालिस्तान समर्थकों को वहां से हटाया. राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए गए.

2.छलका मुलायम का दर्द, बोले- आज मेरा कोई सम्मान नहीं करता, शायद मेरे मरने के बाद करेंगे

लंबे समय से राजनीतिक परिदृश्य से गायब चल रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का दर्द शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान छलक उठा और बेहद भावुक हो गए. समाजवादी विचारक और पूर्व मंत्री भगवती सिंह के 86वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने कहा, 'आज मेरा कोई सम्‍मान नहीं करता, लेकिन शायद मेरे मरने के बाद के बाद लोग ऐसा करें.'

3.आज देश मना रहा रक्षाबंधन का पर्व, पीएम मोदी ने दी बधाई

आज रक्षाबंधन का त्योहार है और देशभर में इसकी धूम है. भाई बहन चाहे कितनी भी दूर क्यों ना हों आज के दिन जरूर मिलते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी.

4.एशियाड: क्रिकेटर बनने का शौक रखने वाले तजिंदर ने शॉट पुट में भारत का परचम लहराया

18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन (शनिवार) के आखिर में एथलीट तजिंदरपाल सिंह ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. उन्होंने शॉट पुट स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ टॉप पर रहकर स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके साथ ही भारत के खाते में मौजूदा एशियन गेम्स का सातवां गोल्ड मेडल जुड़ गया. तजिंदर ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ 20.75 मीटर गोला फेंका.

5.लंदन में राहुल बोले: NRI ने की थी कांग्रेस की शुरुआत, नेहरू, गांधी और पटेल थे NRI

लंदन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस क्रोध और नफरत को मिटाने की शक्ति है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय बहुत गहरा शब्द है. हमारी पार्टी एक एनआरआई ने शुरु की थी. जवाहरलाल नेहरु जी, सरदार पटेल जी सब एनआरआई थे.

  

from hindi news https://ift.tt/2MzS2P6
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना