मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आमिर की 'पीके' को पछाड़ 'संजू' निकली रेस में आगे, 5 हफ्तों में कर डाली इतनी कमाई

संजय दत्त की लाइफ पर बनी फिल्म 'संजू' की कमाई का सिलसिल अब भी कायम है। 29 जून को रिलीज हुई इस बायोपिक को दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षकों ने काफी सराहा है। संजू 341.22 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ अब बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक संजय दत्त की इस बायोपिक ने अपने पहले हफ्ते में 202.51 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 92.67 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 31.62 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 10.48 करोड़ रुपये और पांचवे हफ्ते में 3.94 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक 341.22 करोड़ रुपये का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

'पीके' को पछाड़ बनी नंबर 2 फिल्म 

बता दें, संजू' 341.22 करोड़ बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के साथ कमाई के मामले में बॉलीवुड की अब दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। 'संजू' ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'पीके' को पछाड़ कर इस स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। इसके साथ ही यह डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। 'संजू' से पहले राजू हिरानी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'पीके' थी। बता दें की 'पीके' ने बॉक्स-ऑफिस पर 340 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। हाल ही में संजू ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के कमाई का रिकॉर्ड तोडा था। बता दें की 'टाइगर जिंदा है' ने बॉक्स-ऑफिस पर 339.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

रेस में सिर्फ दंगल आगे

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में अब 'संजू' से आगे सिर्फ 'दंगल' है, जिसने 374 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धीरे-धीरे ही सही पर 'संजू' लगातार कमाई किए जा रही है। इसके साथ आपको यह भी बता दें कि 'संजू' रणबीर कपूर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इससे पहले रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी थी', जिसने 190.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना