24 घण्टे तैनात रहेंगे प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक
भीलवाडा | आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के आदेशानुसार जिला कलक्टर शुचि त्यागी ने जिला ईमरजेन्सी आॅपरेशन सेंटर एवं बाढ़ नियंत्राण कक्ष में प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के 12 सदस्यीय जिला आपदा त्वरित कार्यवाही दल की तैनाती की है। यह दल 31 अगस्त तक तीन पारियों में 24 घण्टे तैनात रहेगा।
जिला कलक्टर के आदेशानुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दल के स्वयंसेवक दिनेश कीर (मो.नं. 95710-45787), श्यामलाल धाकड (मो.नं. 86195-61884), शिवराज शर्मा (मो.नं. 97858-92439) तथा पीरु लाल बैरवा (मो.नं. 91661-05013) तैनात रहेंगे।
इसी तरह द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक दल के मथुरा लाल कीर (मो.नं. 70230-40500), प्रमोद सेन (मो.नं. 94134-00774), नारायण कीर (मो.नं. 73002-13267) तथा गजेन्द्र सिंह राठौड (मो.नं. 85048-6577) तैनात रहेंगे।
तृतीय पारी में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दल में राजकुमार सेन (मो.नं. 96367-62324), भैरुलाल माली (मो.नं. 96606-37395), संजय कुमार खटीक (मो.नं. 99294-08386) तथा कैलाशचन्द्र खटीक (मो.नं. 92525-42060) तैनात रहेंगे। वहीं आरक्षित दल में हेमे न्द्र सिंह राणावत (मो.नं. 99288-35377), नरेन्द्र सिंह राजपूत (मो.नं. 95492-65751), राजेन्द्र सिंह कानावत (मो.नं. 99295-75635) तथा सूरज सेन (मो.नं. 73750-44751) को आरक्षित दल में रखा गया है।