मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर डिस्काउंट घटाया, अब सिर्फ 17 पैसे प्रति लीटर का फायदा मिलेगा

पेट्रोल पर 57 पैसे और डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर का डिस्काउंट मिलता था

- अब पेट्रोल पर 19 पैसे और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर डिस्काउंट मिलेगा

   सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर मिलने वाला कैशबैक घटा दिया है। अब तक कुल पेमेंट पर 0.75 फीसदी का कैशबैक इन्सेन्टिव मिलता था। तीन दिन में पैसा सीधे उपभोक्ताओं के खाते में आता था। अब से 0.25 फीसदी का ही कैशबैक मिलेगा। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप ऑपरेटरों को भेजे मैसेज में लिखा कि नया फैसला 1 अगस्त से ही लागू किया जा चुका है। 

तेल कंपनियां पर क्रेडिट, डेबिट कार्ड और ई-वॉलेट या मोबाइल वॉलेट पेट्रोल भरवाने पर 0.75 फीसदी कैशबैक देती थीं तब उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 57 पैसे और डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर का डिस्काउंट मिलता था। अब पेट्रोल पर 19 पैसे और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर डिस्काउंट मिलेगा। दिल्ली में अभी पेट्रोल 76.43 रुपए और डीजल 67.93 रुपए लीटर बिक रहा है।

नोटबंदी के वक्त से दिया जा रहा था 0.75% का कैशबैक : नोटबंदी के बाद 13 दिसंबर 2016 से उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर 0.75 फीसदी का कैशबैक मिल रहा था। 500 अौर 1000 रुपए के पुराने नोट बंद हो जाने के बाद उस वक्त हर दिन 4.5 करोड़ लोग 1800 करोड़ रुपए का पेट्रोल-डीजल डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीद रहे थे। इस वजह से डिजिटल पेमेंट्स में एक महीने में 40% की बढ़ाेतरी हुई थी।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना