1600 भाईयों के हाथों में “भैया वोट जरूर देना” के सन्देश वाली राखी बाँधेगी बहिनें ।
आसीन्द ( मुकेश चौधरी )
नवाचारः- स्वीप कार्यक्रम के तहत नये व वोट नंही देने वाले वोटर्स को आकर्षक तरीके से जागरूक करने उपखण्ड आसीन्द की अनूठी पहल राखी के अवसर पर बहनें पहली बार भाईयों से चुनाव में मतदान का वचन लेगी ।
आसीन्द में राखी को त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जायेगा । बाजार में कई तरह की राखियाँ उपलब्ध है जिनकी खरीददारी बहनें बढ चढकर कर रही है बाजार की रौनक देखने लायक है । लेकिन उपखण्ड आसीन्द में इस बार भाईयों की कलाई पर रक्षाबन्धन से एक दिन पूर्व विशेष राखी बाँधी जायेगी । आसीन्द विद्यालय व कोलेज की बहिनें आसीन्द के भाईयों को “भैया वोट जरूर देना” व “मैं वोट दूंगा” के विशेष सन्देश वाली राखी बाधेंगी ।
बहिनें भाईयों की कलाई पर राखी बाँध कर उपहार में इस बार भाईयों से यह वचन लेंगी की वे हरहाल में मतदान दिवस को वोट जरूर देगें । भाई भी उसी वक्त बहिनों की कलाई पर मैं वोट दूंगी की राखी बाँधेगें ।
विधान सभा क्षैत्र आसीन्द में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिये उपखण्ड अधिकारी डाँ दिनेश राय सापेला ने नये वोटर्स, युवा मतदाता तथा मतदान के प्रति बेरूखी रखने वाले मतदाताओ की रूची मतदान की और बढाने के लिये यह नवाचार किया है ।
स्वीप प्रभारी अशोक पारीक भू.अ.नि. ने बताया कि उपखण्ड प्रशासन आसीन्द स्वीप कार्यक्रम के तहत वोटर्स को आकर्षक तरीके से जागरूक करने हेतु यह अनूठी पहल कर रहा है । युवा वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये पारीक परिवार ने इसके लिये एक दिन में 1600 राखियाँ तैयार की है । आसीन्द कस्बे में दिनांक 25.08.2018 को रक्षाबन्धन के अवसर पर दोपहर 12 बजे आसीन्द शहर के मुख्य स्थानों पंचायत समिति चौराहा, सदर बाजार, बड़े मन्दिर के पास, गाँधी चोक व बस स्टेण्ड पर आसीन्द विद्यालय व कोलेज की छात्राओ के साथ उपखण्ड अधिकारी डाँ दिनेश राय सापेला तहसलीदार हरिराम यादव सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारीयों की उपस्थिति में यह स्वीप रक्षाबन्धन का आयोजन किया जावेगा ।
फोटो केप्शनः- स्वीप राखी तैयार करता पारीक परिवार बराना