मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मौसम अलर्ट: पूरे यूपी में 15 अगस्त तक भारी बारिश के आसार


प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने 13, 14 व 15 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी तीन दिनों की संभावित बारिश से प्रदेश की नदियों से बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। 


पू्र्वानुमान केंद्र ने 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 14 व 15 अगस्त को व्यापक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13, 14 व 15 अगस्त को व्यापक भारी बारिश की संभावना जताई है। केंद्र का कहना है कि अगस्त माह के शुरुआती दिनों से ही यूपी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो भारी बारिश का कारण होता है। 


उधर प्रदेश में बहने वाली लगभग सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है जबकि गंगा, जमुना, घाघरा व गंडक जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इन नदियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आती है। नदियों के तटवर्ती जिलों के प्रशासन को बाढ़ के खतरे के कारण अलर्ट किया गया है। कई जिलों में तटबंध कटने से बाढ़ के कारण तबाही होने लगी है। 


प्रदेश के सिंचाई विभाग के अलावा केंद्रीय जल आयोग बारिश की माप करके बाढ़ के प्रति अलर्ट करता है। बारिश के कारण खेतों में पानी लगने से दलहन की फसलों को नुकसान होने लगा है। सब्जियों की खेती को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना