मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

भ्रष्टाचार,अनियमितता सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का निस्तारण नहीं होने तक, धरना

मांडलगढ़ नगरपालिका के सामने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।


नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता सुराणा,रफीक टॉक सहित कई पार्षद एवं कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं।

गौरतलब है कि, शौचालय निर्माण को हुए छह-सात महीने होने के उपरांत प्रार्थियों को राशि नहीं मिलना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को फायदा पहुंचाने की गरज से अवैध नाला निर्माण करवाना,


भ्रष्टाचार की गरज से जिले के बाहर के अखबारों में निविदा निकालना, मीटिंग 6 माह तक नहीं करवाना, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग, पूरी राशि का निर्माण पर उपयोग नहीं करना, मंडल अध्यक्ष द्वारा अतिक्रमण करने से गुप्तेश्वर महादेव रोड का काम रुक जाना, पालिका अध्यक्ष द्वारा स्टेट ग्रांट के पट्टे घर पर वितरित करना,


चिकित्सालय की चरमरा गई अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन


टेंडर प्रक्रिया में खानापूर्ति करना, भूमि रूपांतरण नियम विरुद्ध करना सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।


हाल ही में हुए उद्घाटन कार्यक्रमों में विधायक, उपाध्यक्ष सहित पार्षदों की उपेक्षा करना। पट्टीका पर उपाध्यक्ष एवं संबंधित पार्षद का नाम नहीं होना।


नगर पालिका उपाध्यक्ष वह कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनीता सुराणा ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम धरने पर रहेंगे।


अनीता सुराणा, रफ़ीक टॉक, लादू लाल खटीक, रशीद आसाम, अलका लड्ढा, जफर टॉक, गणपत बलाई, बल्लू व्यास सहित कई कांग्रेसी धरने में बैठे हैं।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना