मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज में 11वीं के छात्र के साथ यौन शोषण ! मामला दर्ज


*अजमेर ।।*

मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले को लेकर मीडिया से बच रही है. वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कई लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.


अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज में 11वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित के परिजनों ने स्कूल के ही पांच सीनियर छात्रों के खिलाफ अलवर गेट थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले को लेकर मीडिया से बच रही है. वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कई लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.


*पुलिस ने पीड़ित की शिकायत* पर पोक्सो एक्ट के साथ ही आईपीसी की धारा 377 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराया है. इस पूरे मामले में जिला पुलिस दो दिन तक मीडिया से किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से बचती रही. एसपी राजेश सिंह ने पोक्सो एक्ट का हवाला देते हुए किसी तरह की जानकारी साझा करने से मना कर दिया तो जांच अधिकारी प्रीति चौधरी भी मीडिया से बचती रही. लेकिन गुरुवार को एकाएक जांच अधिकारी प्रीति चौधरी ने इस मामले में मीडिया के सामने बयान दिया और जिस प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में यह घटना घटित हुई है उसके नाम का खुलासा करते हुए जानकारी साझा की.


*एसपी बचते रहे जानकारी साझा करने से*

इस मामले में एक तरफ तो अजमेर एसपी मीडिया से किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से बचते रहे तो वहीं दूसरी तरफ जांच अधिकारी ने खुलकर मिडिया को बयान दिया. इस मामले में एसपी राजेश सिंह का कहना है कि जांच अधिकारी ने मीडिया के सामने बयान देकर गलत किया है.


*देश विदेश में मशहूर है कॉलेज*


जिस शिक्षण संस्थान में यह घटना हुई है वह देश विदेश में काफी मशहूर है। यहां कई उद्यागपतियों, राजनेताओं की बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. लिहाजा इस पूरे मामले को काफी गोपनीय रखा जा रहा है.


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना