मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में ली 10 हजार रुपए की रिश्वत प्रकरण पर कार्य वाही


    भीलवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कुछ दिन पूर्व  एक पटवारी को दलाल के मार्फत 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसीबी ने दलाल को भी पकड़ा है। उनसे रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। यह कार्रवाई एसीबी में इंस्पेक्टर शिवप्रकाश के नेतृत्व में की गई।    - एसीबी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पटवारी मोहनलाल बुनकर और उसका दलाल महावीर पारीक है। उनके खिलाफ भीलवाड़ा जिले में सरथला, काछोला के रहने वाले भैरुंलाल दरोगा ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में आरोपी पटवारी मोहनलाल बुनकर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। यह रिश्वत वह अपने परिचित बिचौलिया महावीर पारीक के मार्फत ले रहा था।   - शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी टीम ट्रेप रचा। इसके बाद परिवादी भैरुंलाल ने बिचौलिए महावीर पारीक से बातचीत की। इसके बाद वे दोनों रविवार को ऑफिस की छुट्‌टी होने से पटवारी मोहनलाल बुनकर के घर पहुंचे। जहां भैरुंलाल ने उसे रिश्वत की रकम दे दी। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने मोहनलाल और उसके दलाल महावीर पारीक को गिरफ्तार कर लिया। उक्त प्रकरण में विशिस्ट न्यायालय अतिरिक्त  सेशन जज भीलवाड़ा द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुये। प्रकरण में दोनों को एसईडी कोर्ट में भीलवाड़ा पेश किया गया था। जहां से बिचोलिया की जमानत मंजूर कर ली। वह जेल भेजे गये पटवारी की जमानत भी मंजूर कर ली उसे 25000 हजार रूपये स्वयं के मुचकले पर जमानत  रिहा किया गया ।यह पहली बार भीलवाड़ा कोर्ट में जमानत याचिका में किसी भ्रष्टाचार के मामले के आरोप में गिरफ्तार आरोपित की जमानत भीलवाड़ा में हुई ।इसलिए काफी महत्व पूर्ण है ।उक्त प्रकरण की पैरवी अधिवक्ता गोपाल बलाई नहीं की।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना