C.p. joshi:बढ़ाई पायलट-गहलोत की चिंता
सीपी जोशी ने बढ़ाई पायलट-गहलोत की चिंता, सीएम पद की उम्मीदवारी की उठी मांग
नव मतदाताओं से संवाद के दौरान युवाओं ने सीपी जोशी से सीधी बात की और सवालों को उनके सामने रखा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है. कार्यक्रम के दौरान सीपी जोशी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने के नारे लगते रहे, तो वही जोशी के मुख्यमंत्री बनने से मेवाड़ के विकास की भी बात कही जा रही है.
प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मचा घमासान रुकने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बाद सीपी जोशी के समर्थकों ने भी उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मेवाड़ के दिग्गज नेता सीपी जोशी ने अपने नए मतदाताओं की नब्ज टटोली. अपने जन्मदिन के मौके पर गृहक्षेत्र नाथद्वारा में सीपी जोशी ने नव मतदाताओं के साथ संवाद किया और कांग्रेस को कैसे मजबूत बनाया जाए, इसके लिए युवाओं से सुझाव भी लिए. जोशी का यह कार्यक्रम राजनीतिक मायनों में भी खासा महत्वपूर्ण रहा. कार्यक्रम के दौरान नाथद्वारा में पिछले लंबे समय से कांग्रेस की हार के कारणों को तलाशने की कोशिश की गई.
नव मतदाताओं से संवाद के दौरान युवाओं ने सीपी जोशी से सीधी बात की और सवालों को उनके सामने रखा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है. कार्यक्रम के दौरान सीपी जोशी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने के नारे लगते रहे, तो वही जोशी के मुख्यमंत्री बनने से मेवाड़ के विकास की भी बात कही जा रही है.
संवाद कार्यक्रम के मार्फत सीपी जोशी आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विचारधारा समझा कर उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने की कोशिश करते रहे. जोशी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा से लड़ने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करना होगा. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की एके47 से लड़ाई लड़नी है तो कांग्रेस को अपनी 12 बोर की बंदुक छोड़नी पड़ेगी. जोशी ने राजस्थान के हर क्षेत्र में जाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम करने का आह्वान किया. जोशी का यह अंदाज साफ बयां कर रहा है कि आने वाले चुनाव में वो भी कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में एक होंगे, जो सीएम पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में अपनी ताल ठोकेंगे.
कविश