रामधाम में 2 से बहेगी ज्ञानगंगा
भीलवाड़ा | वृंदावन के संत सत्यानंद बुधवार को आएंगे। धर्मनगरी में प्रवेश के बाद राम धाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम में 2 अगस्त से होने वाले चातुर्मास सत्संग व ज्ञानगंगा महोत्सव में प्रवचन देंगे। जो कि 22 सितम्बर तक सुबह 9 से 10 बजे तक होंगे। ट्रस्ट के मंत्री अशोक सोमानी ने बताया कि महोत्सव को समितियां गठित की गई।