मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

ये स्किल्स आपको किसी भी इंडस्ट्री में जॉब हासिल करने में मदद करेंगी

एजुकेशन डेस्क। जॉब के लिए सही उम्मीदवार की तलाश में जहां एम्प्लॉयर जॉब से जुड़ी स्किल्स को महत्व देते हैं वहीं कुछ सामान्य स्किल्स भी उन्हें आकर्षित करती हैं। इन स्किल्स को एम्प्लॉएबिलिटी स्किल्स भी कहा जाता है। ये स्किल्स न केवल आपको जॉब हासिल करने में बल्कि कॅरिअर में तरक्की हासिल करने में भी मदद करती हैं चाहे आप किसी भी इंडस्ट्री में काम करें। अच्छी कम्यूनिकेशन, पब्लिक स्पीकिंग और मैनेजमेंट स्किल्स के अलावा आपके लिए ये स्किल्स सीखना भी फायदेमंद होगा। 


रिसर्च स्किल्स :अगर आप हार्ड स्किल्स डेवलप कर रहे हैं तो आपको यह भी जानना चाहिए कि कई कंपनियां रिसर्च स्किल्स रखने वाले ग्रेजुएट्स की मांग करती हैं। इसलिए जॉब की तैयारी के दौरान रिसर्च स्किल्स को भी मजबूत बनाएं। इन स्किल्स में रिपोर्ट राइटिंग, अलग-अलग सोर्स से मिली जानकारियों का विश्लेषण करना, इंटरनेट से जानकारी निकालना और क्रिटिकल थिंकिंग शामिल होता है। 

लीडरशिप स्किल्स

- अगर आपने कॉलेज कैंपस में स्टूडेंट आॅर्गनाइजेशन समेत दूसरी एक्टिविटीज में लीड किया है तो आपकी यह खूबी आपको जॉब भी दिला सकती है। कई बड़ी कंपनियों में लीडरशिप स्किल्स को वरीयता दी जाती है। इस स्किल की मदद से आप बेहतर निरीक्षण, नए इनिशिएटिव्स लेने और कर्मचारियों को प्रेरित करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। 

टेक्नोलॉजी स्किल्स

- कम्प्यूटर की नॉलेज के साथ सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की बेसिक जानकारी किसी भी जॉब की पहली आवश्यकता होती है। ऐसे में आप तकनीकी स्किल्स की एडवांस नॉलेज लेकर कॅरिअर में आगे बढ़ सकते हैं। दूसरी ओर सेल्स, ऑपरेशंस, फाइनेंस या टेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्रों में डेटा इस्तेमाल करने वालों को वरीयता दी जा रही है। ऐसे में डेटा को समझना, फिल्टर और डिवाइड करना सीख लेंगे तो संभावनाएं मजबूत होंगी। 


सोशल मीडिया प्रोफिशिएंसी

- सोशल मीडिया अब कस्टमर इंटरेक्शन के साथ-साथ ब्रांडिंग का सबसे मजबूत हथियार बन चुका है। लिहाजा, आपको मल्टीपल सोशल मीडिया आॅपरेशन्स के अलावा सोशल मीडिया लिसनिंग, राइटिंग और कंटेंट क्रिएशन के बारे में जानना होगा। साथ ही आप एनालिटिक्स, कंटेंट मार्केटिंग और मैनेजमेंट एंड ऑटोमेशन टूल्स के इस्तेमाल के बारे में भी सीखें।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना