मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पेसवानी की पुण्यतिथि पौधे रौंपे, बच्चों को बांटी स्कूल ड्रेस

शाहपुरा

सिंधी समाज के समाजसेवी व कर्मचारी नेता  स्व. ताराचंदजी पेसवानी की 20 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस मौके पर भगवानपुरा (रहड़) स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा बच्चों को प्रभावना, स्कूल ड्रेस व टाई वितरित की गई।


जीव दया सेवा समिति के तत्वावधान में भगवानपुरा में आयोजित समारोह में स्माइल फाउंडेशन मुंबई के प्रतिनिधि अनिल लोढा, संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक, सिंधी पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मण पेसवानी, जीव दया सेवा समिति के संयोजक अत्तू खां कायमखानी, सीता देवी पेसवानी, भावना पेसवानी व प्रेस क्लब के महासचिव मूलचन्द पेसवानी व संस्था प्रधान रामकन्या माली तथा, जयराम माली मौजूद थे। यहां सीता देवी पेसवानी व अतिथियों ने पौधे रोपां। संस्था प्रधान रामकन्या माली ने बताया कि स्कूल परिसर में इस वर्ष 100 पौधे रोपित कर दिये गये है। इनमें औषधीय पौधे भी शामिल है।संचिना अध्यक्ष पारीक ने मनोरंजन के लिए नाटक, प्रहसन व गीत प्रस्तुत किये। यहां विद्यालय की प्रार्थना सभा में बच्चों को समाजसेवी ताराचंद पेसवानी की जीवनी के बारे में संस्था प्रधान रामकन्या माली ने जानकारी दी। प्रधानाध्यापक माली ने बताया कि यहां के बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर स्कूल ड्रैस  व टाई के अलावा परिचय पत्र, शिक्षण सामग्री भामाशाहों के सहयोग से उपलब्ध करायी जा रही है। बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा का भी अध्ययन करा कर ग्रामीणों को निजी स्कूलों में जाने से रोका जा रहा है। 

लक्मन पेसवानी ने आभार जताया। शुरुआत में प्रमिला वैष्णव ने स्वागत किया। इस मौके पर वहां जयराम माली, मोहसिन खान, फरहान खान, इन्द्रा शर्मा, मोतिया कुमावत, प्रभु खारोल, सुभाष पेसवानी, सुरेश पेसवानी, सहित अन्य मौजूद थे।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना