शिक्षक संघ ने सातवां वेतनमान की मांग
शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा शाहपुरा ने शिक्षकों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को तहसीलदार अशोककुमार सोनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
जिसमे शिक्षकों ने छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर कर सातवां वेतनमान केंद्र के समान दिए जाने,नवीन पेंशन योजना एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू किए जाने, काउंसलिंग प्रक्रिया को सही एवं पारदर्शी बनाने, पीडी मद का भुगतान एकमुश्त बजट आवंटन कर पीईईओ के माध्यम से वेतन भुगतान किए जाने, शेष रहे योग्यताधारी पैराटीचर, शिक्षाकर्मी एवं संविदा शिक्षकों को प्रबोधक पद पर लगाए जाने एवं प्रबोधकों की नियमित पदोन्नति की जाने, विद्यालय समय को पूर्ववत करने, संशोधित परिणाम से प्रभावित शिक्षकों का शीघ्र स्थायीकरण किए जाने की मांग की।